khaskhabar.com: बुधवार, 20 जुलाई 2016 10:46 AM (IST)
नई दिल्ली। देश के अंदर हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री पैसेंजर सर्विस जार्च बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह फीस हर डोमेस्टिक टिकट पर ली जाती है। हर टिकट पर 130 रुपये की पीएसएफ लगती है। इससे जो पैसा मिलता है, उसका इस्तेमाल देश में एयरपोर्ट्स की सुरक्षा के लिए किया जाता है। 2002 से अभी तक यह चार्ज बढ़ाया नहीं गया है।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और दिल्ली, मुंबई के प्राइवेट ऑपरेटर्स के पीएसएफ के जरिए जुटाए गए फंड से सिक्योरिटी की लागत नहीं निकल पाने के कारण इसमें बढ़ोतरी की शुरुआत की गई थी। हालांकि,बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी का कुल खर्चा 1300 करोड़ रुपए है जबकि पीएसएफ के जरिए जुटाई गई राशि इससे 400 करोड़ रुपए कम है।