Advertisement
पर्रिकर जब तक जिंदा हैं, तब तक पद पर बने रहेंगे : गोवा डिप्टी स्पीकर

लोबो ने कहा, ‘‘जब तक उनका दिमाग काम कर रहा है और वह अधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं, तब तक मुझे लगता है कि यह सरकार बनी रहेगी। उसकी सेहत में कभी-कभी सुधार होता है और कभी-कभी यह बिगड़ जाती है क्योंकि पैन्क्रिएटिक (अग्नाशय) कैंसर जैसी बीमारी में आप हर समय स्थिर नहीं रह सकते।’’
पर्रिकर का एडवांस पैन्क्रिएटिक कैंसर का इलाज एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है।
लोबो ने कहा, ‘‘तो, मुझे लगता है कि फिलहाल इस समय वह अपने स्तर पर बेहतरीन काम करने की कोशिश कर रहे हैं और भगवान मदद के लिए हैं। सबकुछ भगवान के हाथ में है, खासकर उनका (पर्रिकर का) स्वास्थ्य। यहां तक कि मेरे पिता को भी यही था...तो आप सदा के लिए जीवित नहीं रह सकते। अगर उन्हें कुछ होता है, तो फिर उस समय हम देखेंगे कि क्या करने की जरूरत है।’’
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


