Advertisement
मंदिरों को लोकप्रिय बनाने के लिए पर्यटन विभाग के साथ समझौता किया जाएगा - देवस्थान मंत्री

उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग में निर्माण के बहुत कार्य होते हैं और इसके लिए विभाग को दूसरे विभागों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्माण का एक अलग प्रकोष्ठ बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। अलग निर्माण प्रकोष्ठ बन जाने से विभाग के निमार्ण कार्यों में विलंब नहीं होगा और मंदिरों का सौंदर्यीकरण भी प्रभावित नहीं होगा। मंत्री ने विभाग में खाली पड़े रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थानवासियों के अयोध्या में देवदर्शन के लिए साल भर ट्रेन चलाने के प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए।
जोराराम कुमावत ने कहा कि मंदिरों के विकास के लिए एक वर्ष की कार्य योजना बनाई जाए और दस मंदिरों का चयन कर उन्हें मॉडल मदिर के रूप में विकसित किया जाए। बैठक में देवस्थान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


