Advertisement
आगरा : डेंटिस्ट की हत्या की गुत्थी सुलझी, अपराधी पकड़ा गया
आगरा। आगरा में एक 38 वर्षीय महिला डेंटिस्ट की उसके घर में निर्मम हत्या होने के घंटों बाद, पुलिस ने शनिवार को हमलावर को गिरफ्तार करके मामले को सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस ने बताया कि एक निजी केबल ऑपरेटर ने निशा सिंघल का गला काट दिया। वह शुक्रवार को शहर के कमला नगर इलाके में लगभग 4 बजे डॉक्टर के घर केबल कनेक्शन रिचार्ज करने के लिए गया था।
मृतका के दोनों बच्च्चे जो अपराध के गवाह थे, किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे लेकिन हमलावर द्वारा उन पर भी हमला किया गया।
दोनों पर चाकू से हमला किया गया और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहर के बाहरी इलाके में कालिंदी विहार इलाके के पास एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह आरोपी शुभम को पकड़ लिया।
आरोपी के पैर में एक गोली लगी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी और आभूषणों से भरा बैग भी बरामद किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
आगरा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement