बम विस्फोट के डर से पुलिस हटी पीछे, खतरे में डाली युवक की जान
khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:46 AM (IST)
आगरा। सुरक्षा के मद्दनजर अतिसंवेदनशील माने जाने वाले आगरा में पुलिस किस कदर लापरवाह हैए इसका जीताजागता सबूत पुलिस ने दिया। थाना पुलिस ने गुरुवार को लापरवाही की इंतहा कर दी। मामला लंगड़े की चौकी के पास लावारिस सूटकेस मिलने का था। पुलिस ने इसे खोलने के लिए बम डिस्पोजल स्कवैड बीडीएस को नहीं बुलाया।
लोगों ने सूटकेस में बम होने का अंदेशा जताया था। खतरा पुलिस भी महसूस कर रही थी। पुलिस वालों को अपनी जान तो प्यारी लगी लेकिन एक युवक को खतरे में डाल दिया। उससे सूटकेस खुलवाया गया। इसमें कागजात निकले। अगर विस्फोटक पदार्थ होता तो युवक ही नहींए आस पास के सैकड़ों लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती।