सीकर। केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भारतीय जीवन निगम जिला शाखा के कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर समर्थन किया। एलआईसी ऑफिस के सामने एएआईईए यूनियन के अध्यक्ष सुरेश दानोदिया के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।