against the rules set out in the new mining policy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई खनन नीति में तय किए नियमों का विरोध

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 8:02 PM (IST)
नई खनन नीति में तय किए नियमों का विरोध
धौलपुर। राज्य सरकार की ओर से हाल ही जारी की गई नई खनन नीति में तय किए नियमों के विरोध में जिला माइनिंग एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्ममंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें साफ तौर पर कहा गया कि अगर नियमों में राहत नहीं दी गई तो राज्य सरकार एक मार्च, 2017 से उनके खनन पट्टे सरेंडर समझे। साथ ही खनन पट्टे की शेष अवधि का मुआवजा देने की व्यवस्था करे। ज्ञापन में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि नई खनन नीति के तहत वर्तमान खनिज पट्टाधारियों पर भारी भरकम स्थिर भाटक (डेडरेंट) व अन्य राशियां बढ़ा दी गई हैं, जिसे व्यवसायियों को देना संभव नहीं है। उनका कहना था कि धौलपुर जिला पिछड़ा हुआ है और रोजी-रोटी का साधन एक मात्र खनन व्यवसाय है। वहीं नियमावली बनाने से पहले न तो भौगोलिक स्थिति का आकलन किया गया और न ही आमजन से आपत्तियां मांगी गईं। नई नीति में डेडरेंट 70 हजार प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। इसके पास दस हेक्टेयर खनन क्षेत्र है, उसे सात लाख रुपए देने पड़ेंगे, जबकि वार्षिक टर्नओवर ही 8 लाख रुपए है। इसके अलावा मजदूरों का भुगतान, बीमा, पीएफ आदि भी शामिल हैं। व्यवसायियों ने बताया कि नए नियमों में ऑनलाइन रवन्ना जारी करने का प्रावधान रखा है, लेकिन खनन क्षेत्र में बिजली तक नहीं है, इंटरनेट की बात तो दूर। ऐसे में ऑनलाइन रवन्ना निकल पाना संभव नहीं है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement