After the ticket distribution, Congress in the -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में मची हुई है सिर फुटव्वल- चतुर्वेदी

khaskhabar.com: शनिवार, 17 नवम्बर 2018 8:03 PM (IST)
टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में मची हुई है सिर फुटव्वल- चतुर्वेदी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण के बाद सिर फुटव्वल मचा हुआ है। नीचे से ऊपर तक कांग्रेस पार्टी में असन्तोष व्याप्त है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने सारे कार्यक्रम स्थागित करके राजस्थान के मामले पर विशेष ध्यान देना पड रहा है। डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से टिकट वितरण में आगे है, प्रचार में भी आगे है, और परिणाम में भी आगे रहेगी। चतुर्वेदी ने शनिवार को जे.पी. कॉलोनी सेक्टर-2, सेक्टर 3 गुर्जर की थडी, अशोक विहार, आश्रम विहार सहित अनेक क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यकताओं के साथ चुनाव सम्बन्धित चर्चा भी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement