after shrines vandalized arson-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद आगजनी

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 4:10 PM (IST)
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद आगजनी
चित्तौड़गढ़। बेगूं में बीती रात एक धार्मिक स्थल पर प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कस्बे में तनाव फैल गया। इसके विरोध में लोगों ने जमकर आगजनी की। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक लोगों को इसका पता अलसुबह लगा। जब वे मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। जिसके बाद भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी शुरू कर दी। साथ ही बाजार बंद करा दिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश के प्रयास किए। लेकिन आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद आसपास के थानों से पहुंचे पुलिस जाब्ते ने हालात काबू में किया। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है...... यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement