Advertisement
मना करने के बाद भी चालान काटा, तीन पुलिसकर्मियों को घर भेजा

तीनों मुलाजिमों ने लगाए आरोप
तीनों पुलिस कर्मियों ने कहा एडीसीपी ट्रैफिक के आदेश पर ही उन्होंने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक युवती का हेलमेट न होने पर चालान कर दिया। तीनों ने कहा कि मंगलवार को खाली उन्होंने ही चालान नहीं किए थे बल्कि सभी पुलिस मुलाजिमों ने चालान किए थे। मंगलवार को 160 चालान कोर्ट के और 40 चालान दूसरे किए गए थे, सिर्फ उन्हें ही निकाला गया। एएसआई दविंदर ने बताया कि उनकी ड्यूटी आत्म पार्क चौक में थी। उन्हें नहीं बताया गया था कि चालान नहीं काटे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस युवती का चालान एएसआई कुलविंदर ने काटा वह उच्चाधिकारियों की करीबी थी जिसकी वजह से उन पर गाज गिरी है। दूसरी ओर
इस मामले में पुलिस कमिश्रनर कुंवर विजयप्रताप सिंह का कहना है कि उक्त तीनों मुलाजिमों ने दुर्व्यवहार किया था। इसी वजह से तीनों को सेवानिवृत्त कर दिया गया है। उनके सारे फंड उन्हें दे दिए गए हैं। निर्देशों का उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये थे पुलिस कमिश्नर के निर्देश
पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने रविवार को आदेश किए थे कि आने वाले एक महीने तक ट्रैफिक पुलिस का कोई मुलाजिम चालान नहीं काटेगा और न ही राग पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों को टो किया जाएगा। लोग खुद ट्रैफिक नियमों को फॉलो करेंगे जिस पर वे निगरानी रखेंगे।
Advertisement
लुधियाना
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


