Advertisement
अयोध्या में ध्वजारोहण के बाद चंपत राय बोले, अब बचा हुआ काम करना है पूरा

उन्होंने कहा, "बच्चे हुए काम पूरे करने हैं। गेस्ट हाउस बन रहा है। ऑडिटोरियम बन रहा है। म्यूजियम तैयार हो रहा है। अब हमारा लक्ष्य इन कार्यों को समय पर पूरा करना है।"
जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने वाली सूची और विज्ञापनों में उनका नाम क्यों नहीं था, तो उन्होंने बहुत सादगी से जवाब दिया, "मैंने अपने आप को पीछे कर लिया। मुझे जहां होना चाहिए, वहां था। बाकी तो सबकी दृष्टि अलग-अलग है।"
राय ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत पहचान महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि मंदिर निर्माण का लक्ष्य और सेवा सबसे बड़ा उद्देश्य है।
कई लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें विशेष अतिथि के रूप में बुलाया नहीं गया। इस पर चंपत राय ने कहा, "कोई बात नहीं, जितनी जगह थी, उतने लोगों को बुला लिया गया।"
सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चंपत राय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस पर उन्होंने साफ कहा, "हम दोनों एक ही हैं।" उनके इस बयान ने अफवाहों और विवादों पर रोक लगाने का संकेत दिया।
चंपत राय ने सभी विवादास्पद सवालों का जवाब देकर साफ किया कि मंदिर निर्माण और उससे जुड़ी तैयारियां बेहद सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही हैं।
वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को ज्यादा मजबूत करने की दिशा में अयोध्या अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


