After a long wait, the train left for shrine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लंबे इंतजार के बाद पांच घंटे देरी से धार्मिक स्थल के लिए रवाना हुई ट्रेन

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 11:01 PM (IST)
लंबे इंतजार के बाद पांच घंटे देरी से धार्मिक स्थल के लिए रवाना हुई ट्रेन
मानसा। मानसा से तख्त हजूर साहिब नांदेड़ साहिब की यात्रा के लिए जाने वाली रेलगाड़ी सुबह 11 बजे के बजाय शाम को करीब तीन बजे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे से ही स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालुओं के उत्साह में लंबे समय के इस इंतजार के बावजूद कोई कमी नजर नहीं आई। सरकार की ओर से शुरू की गई तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत बुधवार को मानसा रेलवे स्टेशन से श्री नांदेड़ साहिब के लिए विशेष ट्रेन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह पाया गया। सुबह दस बजे से ही श्रद्धालुओं का स्टेशन पर आने का सिलसिला शुरू हो गया तथा यहां आने पर यात्रियों को हार पहनाकर खाने के लिए नाश्ते में ब्रेड, कचोरी, फ्रूटी व पानी की बोतल के अलावा नाम जपने के लिए एक एक माला भी दी गई। हालांकि 11 बजे तक सभी श्रद्धालु आ जाने के चलते साढ़े 11 बजे तक ही रिफ्रेशमेंट देने का काम खत्म हो गया था, लेकिन ट्रेन लंबे इंतजार के बाद करीब तीन बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह की कमी नहीं दिखी। टिकट न बनने से परेशान रहे लोग
इस दौरान यात्रा के लिए आवेदन करने वाले परमजीत कौर, केसर कौर व गुरजीत कौर आदि ने बताया कि वह शहर के वार्ड नंबर सात की रहने वाली हैं। उनके अनुसार उनके मोहल्ले के उन सहित करीब 15 लोगों के वार्ड पार्षद द्वारा टिकट के लिए समूचे कागजात लिए गए थे, लेकिन यहां आकर उन्हें पता चला कि उनकी टिकट ही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चाहे जो भी हो वह यात्रा पर जाएंगे तथा उन्होंने यह बात अधिकारियों की मौजूदगी में नेताओं को भी कह दी। हालांकि एक बार स्टेज से बिना टिकट व कागजात के किसी को ट्रेन में न चढऩे की चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह लोग ट्रेन पर सवार होकर चले गए।
पत्नी के बिना नहीं गया सुक्खा
पहली बार श्री हजूर साहिब के दर्शनों की चाह में करीब 66 वर्षीय सुखदेव सिंह व उसकी पत्नी बचन कौर ने भी यात्रा के लिए आवेदन के लिए दोनों के इकट्ठे कागज जमा करवाए थे, लेकिन बचन कौर की टिकट नहीं बन पाई। बीमार होने कारण सुखदेव सिंह अकेला नहीं जा सकने कारण स्टेशन पर नेताओं व अफसरों के पास निवेदन के बावजूद सुनवाई न होने पर आखिर उसने ना जाने का फैसला लिया। इस संबंध में डीसी वरिंदर कुमार ने एडीसी हरिंदर सिंह सरां तथा एडीसी ने शाम लाल से बात करने को कहा, जबकि शाम लाल ने वह कुछ नहीं कर सकता कहकर पल्ला झाड़ लिया।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement