Advertisement
किसानों को पराली व गोबर का सदुपयोग करने की सलाह दी: के.पी. सिंह

उन्होंने खेती को लाभकारी बनाने के लिए नाबार्ड की मदद से किसान उत्पादक संगठन बनाकर अच्छे उत्पाद की मार्किटिंग की सलाह भी दी। उन्होंने गोबर व गोमुत्र की सहायता से जैविक खेती करने की सलाह भी दी और कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रुप में जैविक खेती करने की योजना भी किसानों के हित में बनाई जा रही है। उन्होंने नवयुवकों को खेती से जोडऩे के लिए कृषि उदमशीलता योजना से जुडऩे की भी अपील की।
उन्होंने हैप्पी सीडर से गन्ने की पत्ती में गेहूं की बिजाई के प्रदर्शनों का गांव दोहली में दौरा किया और प्रगतिशील किसान सुरेश काम्बोज के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुल सचिव डॉ0 बलदेव काम्बोज ने किसानों से फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए नई मशीनरी हैप्पी सीडर, मल्चर, चोपर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


