कैथल। बेटी बचाओ बेटी पढाओ जागरूकता अभियान को जारी रखते हुए महिला एंव बाल विकास कैथल के गांव रसूलपूर में अभियान का प्रचार किया गया। जिसमे ब्लॉक सीवन की सीडीपीओ रेनु पसरीचा ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकार द्वारा चलाई जा स्कीम के बारें में ग्राम वासियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बेटी हमारे घर का आधार है बेटी के होने पर खुशियां मनानी चाहिए यही देश का भविष्य है। इस स्कीम का उदेश्य कन्या भू्रण हत्या को रोकना है। इसका पालन पोषण अच्छी तरह से करना चाहिए इनके साथ कधें से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। बेटियां खुशियों की चाबी होती है बेटी हमारे देश की आन बान व शान है।