Advertisement
प्रशासन शहरों के संगः अब 16 से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

भूखंडधारी जेडीए जोन कार्यालय और नागरिक सेवा केंद्रों से आवेदन कर पट्टे ले सकते हैं। 30 सितंबर, 2023 को प्रशासन शहरों के संग अभियान की अवधि समाप्त होने के पश्चात् अभियान के अन्तर्गत मिलने वाली सभी छूटों एवं रियायतो का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 30 सितम्बर, 2023 तक डिमांड राशि जमा कराने पर छूटों एवं रियायतो का लाभ ले सकेंगे। बैठक में जेडीए सचिव, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन, सभी जोन उपायुक्त उपस्थित थे।
जेडीसी जोगाराम ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत पट्टे हेतु आवेदन करने वाले भूखण्डधारियों को आवेदन करने के पश्चात् तत्काल पट्टे जारी किए जा रहे हैं।
जेडीसी ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत जोन कार्यलय में सभी कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत भूखण्ड का पट्टा जारी किये जाने के साथ भवन निर्माण स्वीकृति, नाम हस्तांतरण, उप-विभाजन, 54-ई के तहत पट्टे जारी करना एवं विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


