Adi Mahotsav in Jaipur : Ruma Devi showcased beautiful tribal collection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:30 pm
Location
Advertisement

आदि महोत्सव : रूमा देवी ने शोकेस किया खूबसूरत ट्राइबल कलेक्शन, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019 1:19 PM (IST)
आदि महोत्सव : रूमा देवी ने शोकेस किया खूबसूरत ट्राइबल कलेक्शन, देखें तस्वीरें
जयपुर। राजधानी स्थित जवाहर कला केंद्र (जेकेके) के शिल्पग्राम में रविवार को आदि महोत्सव के दौरान फैशन शो आयोजित किया गया। इसमें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित फैशन डिजाइनर और आर्टिजन रूमा देवी ने ट्राइबल कलेक्शन को शोकेस किया। उनकी रचानत्मकता की खूब तारीफ हुई। रूमा देवी ने राजस्थान का ब्लॉक प्रिंट, मिरर वर्क, अद्दा वर्क, एप्लिक और एम्ब्रायडरी डिजाइन पेश की। रूमा देवी के संयोजन में विभिन्न स्थानों के शिल्प को मॉडल्स ने रैंप पर शोकेस किया। उल्लेखनीय है कि रूमा देवी ट्राइफैड की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। आदि महोत्सव में 23 प्रदेशों के 250 आर्टिजन शिरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/15
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement