Additional Public Prosecutor sentenced to four years in bribery case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपर लोक अभियोजक को रिश्वत के मामले में चार साल की सजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2023 9:09 PM (IST)
अपर लोक अभियोजक को रिश्वत के मामले में चार साल की सजा
भीलवाड़ा । विशिष्ट न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोर्ट राकेश कुमार कटारा ने गुरूवार को एडीजे कोर्ट प्रथम चित्तौडगढ के तत्कालीन अपर लोक अभियोजक रामेश्वर लाल झंवर को मारपीट के एक मामले मे अच्छी पैरवी करने,केस नही बिगाडने की एवज में आठ हजार रूपये की रिश्वत लेने के दस वर्ष पुराने मामले में चार साल की सजा एवं बीस हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक एसीबी कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि चित्तौडगढ जिले के भालोटा की खेड़ी हाल आजाद नगर भीलवाड़ा निवासी प्रेम बाई पत्नी बालूराम गुर्जर ने 02 सितम्बर 2013 को भीलवाड़ा एसीबी के तत्कालीन एएसपी राजेश कुमार गुप्ता को शिकायत दी कि दो वर्ष पहले उसके साथ खेत पर उसकी काकी सास,उसके लडके एवं बहुओ ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। उसे राशमी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। राशमी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ चालान पेश किया। मामले की पैरवी सरकार की और से नियुक्त सरकारी वकील झंवर कर रहे थे। झंवर ने मामले में अच्छी पैरवी करने की एवज मे पहले ही पन्द्रह हजार रूपये ले लिये थें, बाकी आठ हजार रूपये और मांग रहे थें। इसकी शिकायत प्रेम बाई के पति ने एसीबी भीलवाड़ा को की। 13 सितंबर 2013 को एसीबी भीलवाड़ा के एएसपी गुप्ता के नेतृत्व में एसीबी टीम ने आठ हजार रूपये रिश्वत लेते तत्कालीन अपर लोक अभियोजक रामेश्वर लाल झंवर को भीलवाड़ा कलेक्ट्री के सामने मुखर्जी उद्यान से गिरफ्तार किया था। एसीबी भीलवाड़ा ने झंवर के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। जहा से उसे गुरूवार को सजा सुनाई गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement