Additional public prosecutor arrested taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपर लोक अभियोजक रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 8:42 PM (IST)
अपर लोक अभियोजक रिश्वत लेते गिरफ्तार
भरतपुर। बयाना कस्बे के सरकारी कार्यालयों में गुरुवार सुबह एसीबी के दल ने अपर लोक अभियोजक अतरसिंह केन को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। भुसावर थाना क्षेत्र के गांव बारौली में पिछले साल नवरात्रि के समापन पर कन्या पूजन के बहाने घर बुलाकर गांव के ही दो युवकों पर बालिका से दुष्कर्म करने का मामला भुसावर थाने पर दर्ज कराया था। भुसावर थाना पुलिस ने अनुसंधान के दौरान परिवादी खुशीराम जाटव के एक पुत्र के विरुद्ध चालान पेश किया। दुष्कर्म का आरोपी बलवंत जेल में बंद है। परिवादी के पुत्र के खिलाफ एडीजे संख्या दो में चल रहे मामले में आरोपी की मदद करने के एवज में आरोपी अपर लोक अभियोजक अतरसिंह ने खुशीराम से 20 हजार रुपए की मांग की, जिसमें से 7 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके हैं। खुशीराम ने एसीबी में मामले की शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप किया। ट्रैप की पूरी कार्यवाही न्यायालय परिसर स्थित अतरसिंह केन के चैंबर पर की गई। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अपर लोक अभियोजक के विरुद्ध 7 पीसी एक्ट में मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। रिश्वत के आरोपी अतरसिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement