Additional District Collector Bhawani Singh Palavat flag hoisting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पालावत ने किया ध्वजारोहण

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 10:48 PM (IST)
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पालावत ने किया ध्वजारोहण
झालावाड़। जिलेभर में प्रदेशभर में मंगलवार को स्वाधीनता दिवस उमंग और हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पालावत ने जी. मेहमी स्टेडियम पर आयोजित जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट सलामी ली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उल्लेखनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले की 73 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपखंड अधिकारी पीसी रैगर ने राज्यपाल का जनता के नाम संदेश का पठन किया। मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के 1500 बच्चों द्वारा ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ थीम पर रंगारग भारतीयम् कार्यक्रम, व्यायाम प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य समारोह से पूर्व शहीद निर्भय सिंह सर्किल पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पांजलि अपर्ति की गई। समारोह में जिला प्रमुख टीना कुमारी भील, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement