Advertisement
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की कोविड की तैयारियों की समीक्षा, ग्रेडेड रेस्पॉन्स सिस्टम तैयार करने के निर्देश

26 दिसम्बर को होगी मॉक ड्रिल
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि सॉर्स कॉव-2 जेएन.1 सब वैरिएंट से खतरा नहीं होने के बावजूद प्रदेश में एहतियात के तौर पर कोविड प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने प्रदेश के राजकीय अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी जांच, दवा, बैड, ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं को परखने के लिए 26 दिसम्बर को पुनः मॉक ड्रिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पतालों से लेकर जिला अस्पतालों एवं सीएचसी-पीएचसी तक आवश्यकता के अनुसार जांच किट, दवा, ऑक्सीजन आदि चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
एडवाइजरी जारी करने के निर्देश
सिंह ने कोविड प्रबंधन को लेकर जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव एवं तैयारियांे आदि के लिए भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप प्रदेश में भी एडवाइजरी जारी की जाए, ताकि आमजन जागरूक रहें और चिकित्सा संस्थान अलर्ट मोड में रहें। उन्होंने कहा कि आईएलआई एवं श्वसन रोगों से पीड़ित गंभीर रोगियों की सतत निगरानी की जाए तथा आवश्यकतानुसार जांच हेतु नमूने लिए जाएं। साथ ही, रोगियों की सूचना प्रतिदिन आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड की जाए।
जैसलमेर में मिले दो कोविड पॉजिटिव
बैठक में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि प्रदेश में जैसलमेर जिले में दो कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यह वायरस गंभीर प्रकृति का नहीं है, इसलिए दोनों रोगियों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
बैठक में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते, आरएमएससीएल की प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य डॉ. रविप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


