Advertisement
सारा अली खान के नाना की संपत्ति पर बवाल, डीलर के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के नाना की करोड़ों रुपए की जमीन खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी से जांच कराई और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद रविवार को देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने में धोखाधड़ी के जरिए जमीन हड़पने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने आईएएनएस को बताया कि प्रथम ²ष्टया आरोप सही पाए गए हैं। लिहाजा इसमें एफआईआर दर्ज करना जरूरी था। अभी विस्तृत जांच कराई जा रही है। फिलहाल किसी को गिफ्तार नहीं किया गया है।
आईजी गढ़वाल रेंज ने आगे कहा, जिस मध्यस्थ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसका नाम दिनेश जुयाल है। जिस जमीन को लेकर अब थाने तक मामला आया है, उसका सौदा करीब 39 करोड़ रुपए में दिनेश जुयाल नामक डीलर ने करवाया था। इसका बाकायदा एग्रीमेंट हुआ था। 29 अप्रैल से चार जुलाई के बीच करीब 6 करोड़ 25 लाख रुपए भी दे दिए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement