Actress Payal Rohatgi detained by Bundi police, allegedly for her comment on Nehru family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:36 pm
Location
Advertisement

Bigg Boss फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

khaskhabar.com : रविवार, 15 दिसम्बर 2019 2:39 PM (IST)
Bigg Boss फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
जयपुर। राजस्थान की बूंदी पुलिस ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हिरासत में ले लिया है। पायल पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि पायल पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पायल के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शर्मा ने आरोप लगाया था कि पायल ने मोतीलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाकर उनका अपमान किया।

यह भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों में बाधा डाल सकता है, क्योंकि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के संदर्भ में चित्रों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पायल ने एक विडियो जारी कर दावा किया था कि मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement