Actively work with party officials and workers - bag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:38 am
Location
Advertisement

सक्रियता के साथ कार्य करें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता - बैग

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 9:42 PM (IST)
सक्रियता के साथ कार्य करें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता - बैग
सवाई माधोपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मिर्जा इरशाद बैग गुरुवार रात को सवाई माधोपुर पहुंचे। यहां सर्किट पहुंचने पर कांग्र्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव दानिश अबरार व जिला प्रभारी साधना साध सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका पार्टी की प्रतीक सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बैग ने शुक्रगवार को सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से पार्टी की गतिविधियों के बारे जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की एक मजबूत कडी होती हैं। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक लोगों का पार्टी से जुडाव हो, इसके लिए कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी अपने - अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करें। सरकार की नाकामी को उजागर करते हुए आमजन की समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन को अवगत करवाकर निराकरण के प्रयास करें। इस अवसर पर सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सारदा साध, प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, राजेश चौधरी, विक्रम वाल्मिकी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी कुमार शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जावेद कासिम, सेवादल अध्यक्ष कपिल बंसल, जयेंद्र सिंह राजावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement