Action on BJP Shatrughan Sinha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:44 pm
Location
Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा पर कार्रवाई करेगी भाजपा, बंगाल की महारैली के लिए ये कहा

khaskhabar.com : शनिवार, 19 जनवरी 2019 8:41 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा पर कार्रवाई करेगी भाजपा, बंगाल की महारैली के लिए ये कहा
नई दिल्ली। कोलकाता में ममता बनर्जी के नेतृत्व में 22 विपक्षी दलों की एकता दर्शाती रैली पर भाजपा ने पलटवार करते हुए सिद्धांतविहीन लोगों का जमघट बताया है। साथ ही महारैली में शिरकत करने को लेकर पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर कार्रवाई के संकेत भी दिए।

भाजपा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फे्रंस कर जवाब देते हुए भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पर पार्टी अपना संज्ञान ले चुकी है। कुछ लोगों की महत्वाकांक्षा बहुत बढ़ गई है। मैं ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह जरूर कहना चाहंूगा कि यह पार्टी और जनता के विश्वास के साथ धोखा देने का काम है।

रूडी ने यह भी कहा कि रैली में जुटनेवालों का कोई सिद्धांत नहीं है। भाजपा सांसद ने कहा कि ये वे लोग हैं जो सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ अपने स्वार्थों के कारण एकजुट हो गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए इनका जमघट लगा है, लेकिन इन्हें समझ लेना चाहिए कि जनता समझदार है और इनके झांसे में नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement