Action by Logistics Department: Illegal cylinder refilling material and cylinder recovered.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रसद विभाग की ओर से कार्रवाई : अवैध सिलेण्डर रिफलिंग का सामान व सिलेण्डर बरामद

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 7:40 PM (IST)
रसद विभाग की ओर से कार्रवाई : अवैध सिलेण्डर रिफलिंग का सामान व सिलेण्डर बरामद
बीकानेर । गंगाशहर थाना इलाके में रसद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेण्डर रिफलिंग का सामान व सिलेण्डर बरामद किये है। विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ एवं प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सिने मैजिक के सामने वाली गली में श्रीकृष्णा बिल्डर्स दुकान के पास एक बाड़े में 122 घरेलू एवं 12 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किये गये है। साथ ही बाड़े से गैस रिफलिंग मशीन,वजन तोलने वाला कांटा भी बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि जब यह छापेमारी हुई उस समय मौके पर मौजूद दिनेश कुमार कुम्हार से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया। प्रवर्तन निरीक्षक के अनुसार मौके से भारत गैस के 116,14.2,19.2 किलो क्षमता वाले,एलपीजी सिलेण्डर,एचपीसीएल, आईओसीएल कंपनियों के 134 घरेलू व व्यवसायिक सिलेण्डर पाएं गये। जिन्हें जब्त कर रूद्र भारत कंपनी के सुपुर्द किया गया है तथा यहां सिलेण्डर से भरी सफेद रंग की गाड़ी को गंगाशहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement