Across thousands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीण की जेब से हजारों पार

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 6:01 PM (IST)
ग्रामीण की जेब से हजारों पार
हनुमानगढ़। नोट बदलवाने आये एक ग्रामीण की मंगलवार को जेब से रूपये चोरी हो जाने की सूचना मिली है। इस सम्बन्ध में उक्त ग्रामीण ने जिले के रावतसर पुलिस थाने में परिवाद पेश कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। परिवाद के अनुसार निकटवर्ती चार सीवाईएम निवासी गुरचरण सिंह पुत्र महेन्द्रराम बाजीगर मंगवार को कैनरा बैंक में अपने पास रखे पांच सौ व हजार के कुल 19500 रूपये बदलवाने के लिए पहुंचा। पहले तो वह घण्टों तक बाहर लाइन में लगा रहा लेकिन जैसे ही बैंक में पहुंच कर काउंटर के पास पहुंचा और जेब से रूपये निकालने लगा तो पाया कि किसी ने उसकी जेब में रखे 19500 रूपये पार कर लिये। इस पर परिवादी ने शाखा प्रबन्धक से सम्पर्क कर सीसीटीवी कैमरे में देखकर आरोपी को पहचानने का निवेदन किया तो शाखा प्रबन्धक ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी के एलसीडी का डिस्प्ले खराब है। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement