Accused arrested for illegally transporting dead fish in pickup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिकअप में अवैध रूप से मृत मछलियां परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 8:55 PM (IST)
पिकअप में अवैध रूप से मृत मछलियां परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
-14 क्विंटल 55 किलो मृत मछलियां सहित घटना में प्रयुक्त पिकअप जब्त झालावाड़। झालावाड़ जिले की गंगधार थाना पुलिस की टीम ने अवैध तरीके से एक पिकअप में मृत मछलियों को ले जा रहे आरोपी शेख शरीफ पुत्र शेख छोटू (40) निवासी धानमंडी को गिरफ्तार कर पिकअप से 14 क्विंटल 55 किलो मृत मछलियां जब्त की है।
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार 15 जून से 31 अगस्त 2024 तक मत्स्य आखेट करना, क्रय विक्रय करना एवं परिवहन करना निषेध है। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा के निर्देशन एवं सीओ कालूराम वर्मा के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

एसएचओ गंगधार नंदकिशोर वर्मा के सुपरविजन एवं एएसआई मगनलाल के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख शरीफ को गिरफ्तार कर उसके पास से 14 क्विंटल 55 किलो मृत मछलियां सहित परिवहन में प्रयुक्त पिकअप जूप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध राजस्थान मछली पालन अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement