accused arrested a fugitive from eleven year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:01 pm
Location
Advertisement

11 साल से भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 9:32 PM (IST)
11 साल से भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने 11 साल से भगोड़े घोषित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी अमृतसर के हरिके थाना क्षेत्र के किड़िया गांव निवासी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ दिसम्बर 1994 में थाना सदर थानेसर में एक्सीडेंट का मामला दर्ज हुआ था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था और आरोपी के तारीख पर हाजिर नहीं होने को लेकर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement