Accidents at Yamuna Express way in Noida, death of foreigner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:35 pm
Location
Advertisement

यमुना एक्स्प्रेस-वे पर टकराईं गाड़ियां, विदेशी की मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2017 08:20 AM (IST)
यमुना एक्स्प्रेस-वे पर टकराईं गाड़ियां, विदेशी की मौत
नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसों में जहां एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की मौत हो गई। वहीं छात्रा सहित चार घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी (ग्रामीण) सुनीति सिंह ने बताया, "गुरुवार को सुबह में ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही एक रोडवेज बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस अनियंत्रित होकर बराबर में चल रहे बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मारती हुई आगे बढ़ गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्कूल मिनी बस रोडवेज बस से टकरा गई।"

एसपी ने बताया, "बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर ऑस्ट्रेलियन नागरिक मैथ्यू आगरा जा रहे थे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक अपने अन्य दोस्त बैनेट, कोवाल्ट व इयान बोर्ग के साथ अलग-अलग बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आगरा जा रहे थे।"

एसपी ने बताया कि इन हादसों में रोडवेज बस के चालक धर्मेद्र, कंडक्टर पुष्पेंद्र, सवारी राजेश्वरी व स्कूल बस में सवार छात्रा नेहा पाल भी इस घटना में घायल हो गई। सभी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement