Accident kills 2 Punjab farmers returning from protest site-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:01 am
Location
Advertisement

धरना स्थल से लौट रहे पंजाब के 2 किसानों की दुर्घटना में मौत

khaskhabar.com : शनिवार, 11 दिसम्बर 2021 2:40 PM (IST)
धरना स्थल से लौट रहे पंजाब के 2 किसानों की दुर्घटना में मौत
चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार जिले में शनिवार को टिकरी सीमा पर धरना स्थल से लौट रहे पंजाब के दो किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मृतक सुखदेव सिंह (40) और अजयप्रीत सिंह (32) मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के अस्सा बुट्टर गांव के रहने वाले थे।

हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान रघबीर सिंह के रूप में हुई है।

वे ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे, जब सुबह करीब 5 बजे एक कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

मृतक अन्य लोगों के साथ गुरुवार को टिकरी सीमा पर गया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement