Accident at birthday party in Agra, 2 dead -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:12 pm
Location
Advertisement

आगरा में बर्थडे पार्टी में हादसा, 2 लोगों की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अगस्त 2021 12:01 PM (IST)
आगरा में बर्थडे पार्टी में हादसा, 2 लोगों की मौत
आगरा । ताजमहल के नजदीक धंधुपुरा में एक घर सोमवार की देर शाम ढह गया। उस वक्त घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जिसमें 40 से 50 युवा तेज गाने बजा रहे थे। इसकी जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। जिला प्रशासन ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन घायल हो गए।

आगरा के जिला मजिस्ट्रेट पीएन सिंह ने कहा कि जिस घर में उत्सव चल रहा था, उसका नवीनीकरण किया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि 15 लोग घायल हुए हैं।

चश्मदीदों ने कहा कि पुलिस के बचाव दल ने बड़ी मुश्किल से मलबे से कुछ को निकाला।

ताजगंज पुलिस ने कहा कि अनिकेत के जन्मदिन पर घर में 40 से ज्यादा युवा मेहमान घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे।

घर के अंदर घुसने पर मौज मस्ती करने वाले फिल्मी गानों पर डांस करने में व्यस्त थे।

पड़ोसियों ने बताया कि तेज आवाज में गाने बजाने और डांस के कारण छत दुर्घटनाग्रस्त हुई।

सौभाग्य से, कुछ लोग दुर्घटना से ठीक दस मिनट पहले ही निकल गए थे।

पुलिस ने पुष्टि की कि बर्थडे बॉय अनिकेत सुरक्षित है। घायलों का इलाज चार निजी नसिर्ंग होम में चल रहा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement