उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाने में मंगलवार को डूंगरपुर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए हेडकांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल चंद्रशेखर चौबीसा ने परिवादी को पारिवारिक न्यायलय के मामले में वारंट तमिल करवाने के लिए मांगी थी। सत्यापन के बाद टीम ने आज इस कार्रवाई को करते हुए 700 रूपये रिश्वत राशि के साथ हेड। कॉन्स्टेबल को ट्रेप किया। एसीबी अधिकारियों ने अनुसार परिवादी से आरोपी हेड कॉन्स्टेबल का 1000 रूपये रिश्वत देने की बात हुई थी, जिसमे से 300 रूपये पहले ही आरोपी ले चुका था।
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिकयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना