ACB made the public aware about curbing corruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर एसीबी ने आमजन को किया जागरूक

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2023 4:34 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर एसीबी ने आमजन को किया जागरूक
जयपुर। बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एसीबी टोंक ईकाई द्वारा बनेठा में आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र बनेठा पर एसीबी इकाई टोंक के एएसपी राजेश आर्य के नेतृत्व किया गया। एसीबी चौपाल कार्यक्रम में बनेठा कस्बा सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को भ्रष्टाचार रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया कि किसी भी लोक सेवक द्वारा रिश्वत मांगकर नाजायज परेशान करने पर एसीबी के टोल फ्री नम्बर 1064 व मोबाईल नम्बर 9413502834 पर सूचना दें। कार्यक्रम में एसीबी द्वारा मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस सोच से भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने का आमजन को संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में एसीबी एएसपी राजेश आर्य, सीआई नरेंद्रसिंह, कॉन्स्टेबल जुनेद, जलसिंह, ईश्वर पारीक, बनेठा सरपंच सुभद्रा मीणा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement