ABVP to take out march in DU on thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एबीवीपी गुरू को निकालेेगी पैदल मार्च

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 8:10 PM (IST)
एबीवीपी गुरू को निकालेेगी पैदल मार्च
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीयू छात्रा गुरमेहर कौर को धमकी देनेवाले की गिरफ्तारी की मांग की है। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि रामजस कॉलेज में हिंसा बाहरी लोगों की वजह से हुई है। एबीवीपी ने कल दिल्ली यूनिवर्सिटी में पैदल मार्च करने का ऎलान किया है। इसबीच दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में विरोध रैली के दौरान एआईएसए के समर्थकों पर हमला करने के मामले में एबीवीपी के दो कथित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर की तरफ से दिल्ली महिला आयोग में की गई शिकायत के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस उस अकाउंट की भी जांच करेगी जिससे धमकी भरा संदेश गुरमेहर को भेजा गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कई ट्वीट कर कहा, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से ऑनलाइन बदसलूकी के संबंध में कल दिल्ली महिला आयोग की तरफ से शिकायत मिली। इसके बाद इलाके के पुलिस उपायुक्त ने उनसे बात की और आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई। शिकायत की साइबर सेल ने जांच की और प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच जारी है। गुरमेहर को आश्वासन दिया गया कि दिल्ली पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएगी और सादे कपडों में पुलिसकर्मी उस इलाके में गश्त लगाएंगे जहां वह रहती हैं।

[ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement