Abusing to Prime Minister case file against Amar singh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 8:39 PM (IST)
पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज
आजमगढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहने के मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अमर सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। मामला पंजीकृत कर पुलिस छानबीन कर रही है। यह मुकदमा शहर कोतवाली में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आईपी सिंह ने दर्ज करायी है। उनका आरोप है कि बीते 8 नवम्बर को भारत सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा पांच सौ व एक हजार रूपये के नोट का प्रचलन बन्द करने की बात को लेकर सपा सांसद अमर सिंह के सामने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री को अपशब्द कहा गया और उसे वाट्शअप पर वायरल किया गया। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस छानबीन कर रही है। यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement