Absconding permanent warrantee arrested in 28-year-old serious assault case in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में 28 साल पुराने गंभीर मारपीट मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 05 जुलाई 2026 3:53 PM (IST)
भीलवाड़ा में 28 साल पुराने गंभीर मारपीट मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। पुलिस ने 28 वर्ष पुराने गंभीर मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सुभाषनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी रईस मोहम्मद को हरियाणा से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पारस जैन तथा पुलिस उप अधीक्षक सदर वृत्त नेमीचंद चैधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार थाना सुभाषनगर के वर्ष 1998 के गंभीर मारपीट प्रकरण में न्यायालय जेएम संख्या-1, भीलवाड़ा द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के तहत आरोपी रईस पुत्र नजर मोहम्मद, निवासी जमालपुर, थाना नगीना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहा था। टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में आशीष मिश्रा साईबर सेल प्रभारी,दीपक कुमार 858,चन्द्रपाल 278,किशोर 157,पिन्टु कुमार 494 व हेमेन्त 1821 का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement