Advertisement
अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पुलिसकर्मी ने दिखाई ईमानदारी, मिला पर्स लौटाया

पर्स में संपर्क नंबर नहीं होने के बावजूद कांस्टेबल रूपसिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर पर्स मालिक से संपर्क स्थापित किया। बाद में पर्स मालिक महेंद्र चौधरी (निवासी भगत की कोठी) ने बताया कि वह किसी कार्य से पुलिस लाइन आए थे और अनजाने में उनका पर्स रास्ते में गिर गया था।
कांस्टेबल रूपसिंह ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए पर्स उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। पर्स मिलने पर महेंद्र चौधरी ने पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।
इस घटना से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है, बल्कि आमजन के विश्वास को भी मजबूती प्रदान कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


