AAP MP Bhagwant Man asked to not come in LS, committee formed to probe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भगवंत मान के संसद आने पर 3 तक मनाही, कमेटी करेगी जांच

khaskhabar.com: सोमवार, 25 जुलाई 2016 12:56 PM (IST)
भगवंत मान के संसद आने पर 3 तक मनाही, कमेटी करेगी जांच
नई दिल्ली। संसद परिसर के सुरक्षा क्षेत्रों का वीडियो बनाने के मामल में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस मामले में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने गहरी चिंता जताई  और सोमवार को उन्होंने एक्शन लेते हुए मान के 3 अगस्त तक संसद आने पर पाबंदी लगा दी। इसी के साथ उन्होंने मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, 3 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी। सुमित्रा महाजन ने सोमवार को लोकसभा में कहा, भगवंत मान का वीडियो संसद की सुरक्षा के लिए खतरा है। मैंने निर्णय किया है कि मामले में एक 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। यह कमेटी वीडियो की समीक्षा करेगी और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं हो, इसको लेकर सुझाव देगी। सुमित्रा महाजन ने सोमवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य किरीट सोमैया की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किए जाने की घोषणा की

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement