Advertisement
आप नेताओं को नहीं मिली करतारपुर जाने की इजाजत

वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने करतारपुर कॉरिडोर के 20 महीने के बाद खुलने पर खुशी जाहिर की थी। पार्टी ने ऐलान किया था कि उसके तमाम नेता विधायक प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में 19 नवंबर को गुरुद्वारा करतार साहिब जाकर दर्शन करेंगे। इसी के बाद 19 नवंबर को पार्टी के सांसद भगवंत मान की अगुवाई में पार्टी विधायकों का एक शिष्टमंडल करतारपुर साहिब जाने की अनुमति मांगी थी।
गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से 16 मार्च 2020 को करतारपुर कॉरिडोर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, इसे अब 17 नवंबर से अब एक बार फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है जिसके बाद श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जा सकेंगे। करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने की मांग पाकिस्तान की ओर से भी की जा रही थी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


