khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:22 AM (IST)
अजमेर। आम आदमी पार्टी की कार्यकारणी को सोमवार को भंग कर दिया गया। साथ ही अजमेर लोकसभा के लिए राजीव शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। जो जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अरविंद केजरीवाल ने किया। जिसके बाद राजीव शर्मा के अजमेर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश समन्वयक अशोक जैन और लोकसभा प्रभारी महावीर सिंह उत्तर विधानसभा प्रभारी जयश्री शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजीव शर्मा ने कहा कि फोकस केवल अजमेर के विकास पर रहेगा और अजमेर में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हमारी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि अजमेर को स्मार्ट सिटी के लिया करोड़ों का बजट मिला है। लेकिन उन पैसों का क्या हो रहा है। किसी को कोई जानकारी नहीं है। आनासागर झील संरक्षण के विकास और किशनगढ़ ब्यावर में अमृत योजना के नाम पर डाली गई पाइप लाइन में भी उन्होंने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।