Aam Aadmi Party blame, corruption in Panchkula Municipal Corporation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:05 pm
Location
Advertisement

पंचकूला नगर निगम में महंगी कोटेशनों से जनता के पैसे पर डाका व लूट-योगेश्वर शर्मा

khaskhabar.com : शनिवार, 19 मई 2018 4:45 PM (IST)
पंचकूला नगर निगम में महंगी कोटेशनों से जनता के पैसे पर डाका व लूट-योगेश्वर शर्मा
पंचकूला। आम आदमी पार्टी ने पंचकूला नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। 'आप' का आरोप है कि पंचकूला नगर निगम बिना टेंडर आमंत्रित किए महज कोटेशन के आधार पर शहर में विकास कार्य करवा रहा है। लाखों रुपये में यह काम मार्केट रेट से महंगे कोटेशन रेट कराए जा रहे हैं। मजेदार बात तो यह है कि यह सब कामों की चुने हुए पार्षदों को जानकारी तक नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर अफसरों ने मनमर्जी करते हुए हाऊस मीटिंग में प्रस्ताव पारित कराए बिना महंगी कोटेशन पर ही काम करवाने हैं तो सरकार को नगर निगम में जनप्रतिनिधियों के पद खत्म कर देने चाहिए। उन्होंने पूछा कि आखिर कैसे इतने बड़ी बड़ी रकम के काम बिना टेंडर आमंत्रित किए कोटेशन पर कैसे हो रहे हैं? महंगी कोटेशनों से जनता के पैसे पर डाका व लूट चल रही है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए ताकि लोगों का सरकारी संस्थाओं पर विश्वास बना रहे। आप ने कहा कि पंचकूला एमसी के अफसरों की चल अचल संपत्ति की जांच होनी चाहिए तथा सारे घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए और जिन अघिकारीयो ने मिलीभगत कर इस पूरे भरष्टाचार को अंजाम दिया है उनसे जनता के पैसे की वसूली की जानी चाहिए अन्यथा आप निगम कार्यालय का घेराव करेगी।
आप के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शहर के लोगों ने विकास कामों के लिए पार्षदों को चुनकर निगम में भेजा है ताकि नियमानुसार हाऊस में विकास के एजेंडे पारित करवा काम करा सके। अब नियमों को दरकिनार करके निगम अफसर सरेआम लूट मचा रहे हैं जोकि कानून के तहत गलत हैं। निगम का पैसा कोटेशन के महंगे रेटों से विभिन्न कामों पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह पैसा जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई में से टैक्स के तौर पर सरकार व नगर निगम को मिलता है। इसका दुरुपयोग गलत है। इस मौके पर चंडीगढ़ आप के अध्यक्ष परेम गर्ग, सुरेंद्र राठी, सुशील मैहता भी मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement