A truck full of bricks burst into Anganbadi in Una, two injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:44 pm
Location
Advertisement

बेहड भटेड की आंगनबाडी में घुसा ईंटों से भरा ट्रक, दो घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 20 मई 2017 5:22 PM (IST)
बेहड भटेड की आंगनबाडी में घुसा ईंटों से भरा ट्रक, दो घायल
ऊना। चिंतपूर्णी के साथ लगते गांव बेहड़ भटेड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ईटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। हादसे में आंगनबाड़ी की दो वर्कर जख्मी हुए हैं। दोनों को 108 की मदद से चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी के बेहड़ भटेड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार सुबह रोजाना की तरह नौनिहाल पहुंचे थे। करीब साढ़े 10 बजे सभी नौनिहाल बच्चों बाहर खेल रहे थे कि इसी दौरान एक ईटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर केंद्र में जा घुसा। हादसे में आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद रेखा पत्नी वीरेंद्र व बिमला पत्नी कश्मीर दोनों निवासी बेहड़ भटेड़ घायल हो गई। इनमें से एक महिला मलबे में दब गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement