a team of central and state governments for development: naidu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक टीम बनकर केन्द्र व राज्य सरकार करें विकास: नायडू

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 11:43 AM (IST)
एक टीम बनकर केन्द्र व राज्य सरकार करें विकास: नायडू
कानपुर। मेट्रो का शिलान्यास करने शहर आए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने ने कहा कि विकास तभी संभव है जब केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार जनता के हितों को देखते हुए एक टीम के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि विकास को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बराबर राज्य सरकार का सहयोग कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक यूपी पिछड़ा रहेगा, तब तक देश की तरक्की नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर यूपी पर है और कानपुर की जनता व सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी की मांग पर शहर को मेट्रो उपलब्ध कराई जा रही है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement