A saint who went away even donated billions of rupees to society-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 1:31 pm
Location
Advertisement

एक संत जो जाते जाते भी दे गया समाज को अरबों रुपए का दान

khaskhabar.com : रविवार, 19 अगस्त 2018 3:01 PM (IST)
एक संत जो जाते जाते भी दे गया समाज को अरबों रुपए का दान
पाली। संत-मुनि हमेशा समाज का भला करने में लगे रहते हैं। ऐसे ही जैन संत रूपमुनि महाराज थे जो देह त्याग के बाद भी समाज का भला कर गए। अंतिम संस्कार के समय जैन समाज ने संत रूपमुनि की स्मृति में 850 करोड़ रुपए समाजसेवा के लिए खर्च करने की घोषणा कर डाली। अंतिम संस्कार के दौरान मिली इस राशि से सौ स्कूल, गौशाला, धर्मशालाएं खोली जाएगी।

जैन संत रूपमुनि महाराज का शव शनिवार दोपहर को पाली पहुंचा। जहां उनके दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। उन्होंने शुक्रवार देर रात अहमदाबाद के साल अस्पताल में 2.45 बजे अंतिम सांस ली। उनके देहावसान की खबर के फैलते ही रात को साल अस्पताल में भारी संख्या में जैन समाज के लोग पहुंच गए थे।

संत रूपमुनि का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के जरिए आज दोपहर करीब 12.30 बजे पाली पहुंचा। वहां से सोजत सिटी के मरुधर केसरी भवन, फिर जैतारण स्थित पावन धाम आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। रूपमुनि के शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रविवार को दोपहर 1.30 बजे शुरू की जाएगी। अंतिम संस्कार पावन धाम में ही किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement