A moving motorcycle suddenly caught fire in Ajmer, burning to ashes. Smoke from the engine caused panic. Fire brigade brought the fire under control.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर में चलती बाइक में अचानक लगी आग, जलकर खाक, इंजन से उठे धुएं से मची अफरा-तफरी—दमकल ने काबू पाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 08:59 AM (IST)
अजमेर में चलती बाइक में अचानक लगी आग, जलकर खाक, इंजन से उठे धुएं से मची अफरा-तफरी—दमकल ने काबू पाया
अजमेर। अजमेर के सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र-1 के पास स्थित गोल्फ कोर्स रोड पर बुधवार को एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बाइक कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक से उठते धुएं और आग की लपटों के बीच लोगों में अफरा-तफरी देखी गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार विष्णु मेघवंशी अपनी होंडा सुपर डीलक्स पर बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक बंद हो गई। वह गाड़ी की जांच कर ही रहे थे कि इंजन से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, मोटरसाइकिल ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग इतनी भड़क गई कि बाइक पूरी तरह लपटों में घिर गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।
सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement