A massive fire broke out at an electric charging center in Bandikui, causing explosions and batteries that exploded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांदीकुई में इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटीं बैटरियां, करीब 10 लाख का नुकसान

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जुलाई 2026 3:26 PM (IST)
बांदीकुई में इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटीं बैटरियां, करीब 10 लाख का नुकसान
बसवा रोड स्थित ईवी वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा; दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू दौसा। बांदीकुई के बसवा रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि वर्कशॉप के अंदर रखी बैटरियां तेज धमाकों के साथ फटने लगीं। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जिस समय दुकान बंद थी। जानकारी के अनुसार, बसवा रोड स्थित 'लक्ष्मण ईवी सोल्यूशन वर्कशॉप' का शटर बंद था और अंदर से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। आसपास के लोगों ने जब दुकान से धुआं उठते देखा, तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने जैसे ही दुकान का शटर खोला, अंदर से आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखी बैटरियों में एक-एक कर जोरदार धमाके होने लगे। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना का कारण दुकान में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में वर्कशॉप के अंदर रखा तमाम इलेक्ट्रिक सामान, नई-पुरानी बैटरियां और अन्य उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित दुकान संचालक के अनुसार आग से लगभग 10 लाख रुपये का भारी नुकसान होने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement