A group of devotees left from Dausa for Baba Barfani Dham Amarnath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा बर्फानी धाम अमरनाथ के लिए दौसा से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जुलाई 2025 12:15 PM (IST)
बाबा बर्फानी धाम अमरनाथ के लिए दौसा से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
दौसा। जिले से बाबा बर्फानी धाम अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हो गया है। भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को विदा किया गया। रवानगी से पहले स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद, सभी श्रद्धालु जम्मू तवी एक्सप्रेस से अमरनाथ के लिए प्रस्थान किए। गौरव बोहरा ने बताया कि यह जत्था श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। रवाना होने वालों में प्रकाश खंडेलवाल और संजू गुप्ता सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement