A big blow to the Congress in Chhattisgarh, State Executive President included in BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:29 am
Location
Advertisement

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष BJP में शामिल

khaskhabar.com : शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 1:47 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष BJP में शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उइके वर्तमान में पाली तानाखार सीट से विधायक हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके बताया कि कांग्रेस में आदिवासी नेता की उपेक्षा हुई। कांग्रेस आदिवासी हितैषी नहीं रही। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि उइके के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, रामविचार नेताम, मंत्री अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement