A 25-member committee constituted under the chairmanship of the Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 2:03 pm
Location
Advertisement

गुरू नानक देवजी का 550वां प्रकाश वर्ष - मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय समिति गठित

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 नवम्बर 2019 7:02 PM (IST)
गुरू नानक देवजी का 550वां प्रकाश वर्ष -  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय समिति गठित
जयपुर। सिखों के पहले गुरू गुरूनानक देवजी का 550वां प्रकाश वर्ष प्रदेश में पूरे उल्लास एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। समाज में भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले गुरूनानक देवजी के इस प्रकाश वर्ष के तहत सालभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं कार्य योजना के निर्धारण तथा क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय राज्यस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति कार्यक्रमों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश प्रदान करेगी।

समिति में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री रघु शर्मा, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात विभाग अपर्णा अरोड़ा, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग भवानी सिंह देथा, शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग मंजू राजपाल तथा शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा शुचि शर्मा सदस्य होंगे। वन, पर्यावरण, पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा समिति की सदस्य सचिव होंगी।


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति का गठन


गुरूनानक देवजी के 550वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात विभाग श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग श्रीमती श्रेया गुहा, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग श्री भवानी सिंह देथा, शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्रीमती मंजू राजपाल तथा शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा श्रीमती शुचि शर्मा सदस्य होंगे। शासन उप सचिव कला एवं संस्कृति विभाग श्रीमती बिन्दु करूणाकर समिति की सदस्य सचिव होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement