Jaat Andolan, 11 died till now, uncontrollable condition in Delhi, traffic jam in Delhi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाट आरक्षण: अबतक 11 की मौत, यातायात ठप, हालात बेकाबू

khaskhabar.com:
जाट आरक्षण: अबतक 11 की मौत, यातायात ठप, हालात बेकाबू
चंडीगढ/नई दिल्ली। हरियाणा में जाट आरक्षण को पिछले एक हफ्ते से जारी आंदोलन में दिनों दिन उग्र और हिंसक होता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा हुआ है, वहीं राज्य भर में हो रही हिंसा में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को भी़ड ने गन्नोर रेलवे रेलवे स्टेशन को भी फूंक दिया है। इससे पहलेे रविवार सुबह ही उपद्रवियों ने बसाई रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर आग लगा दी। भीड अब तक 9 रेलवे स्टेशनों को आग जला चुकी है। उधर फरीदाबाद के होडल बंचारी में भी़ड ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल छीन लिए। मीडियाकर्मियों को भी फोटो खींचने से रोका गया। सेना की भारी तैनाती के बाद भी हिंसा---- सेना की भारी तैनाती के बाद भी हिंसा की लहर दूर-दराज के इलाकों से लेकर गु़डगांव तक फैल गई है। शुक्रवार से हो रही मौतों की संख्या रविवार को 11 पहुंच गई। राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 80 से भी ज्यादा हिंसा से घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। बवालियों सोनीपत में दुकान का शटर तो़डकर लूटपाट की और आग लगा दी। कई जगह एटीएम और दुकानों को लूटा गया है।
प्रदर्शनकारियों खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश---
कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के संबंधित कर्मचारी भी मौजूद थे। सिन्हा ने दिल्ली में पानी आपूर्ति को फिर से बहाल किए जाने को सर्वोच्च वरीयता देने का निर्देश दिया। मनका बांध में प्रदर्शनकारी भी़ड के द्वारा तो़ड-फो़ड किए जाने के कारण दिल्ली पर जल संकट का आफत टूट प़डा है। कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सिन्हा को बताया गया कि हरियाणा में हालात तेजी से सामान्य होने की दिशा में लौट रहे हैं। रेव़ाडी और झज्जर के बीच के बीच की स़डक फिर से खुल गई है। सिन्हा ने हिंसा कर रहे प्रदर्शनकारियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का निर्देश जारी किया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement